चित्तौड़गढ़: जिला परिषद सभागार में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने अधिकारियों की बैठक लेकर बजट घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर लाने के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने आज जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और विभागवार घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को उन्हें शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाएं हर वर्ग के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विभागों की घोषणाओं पर संबंधित अधिकारियों से कार्य करने को कहा।