चित्तौड़गढ़: होडा चौराहा पुलिया पर ऑटो चालक द्वारा ब्रेक लगाने से बाइक सवार तीन युवक भिड़े, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती
सांवलिया जी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गएl उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गयाl तीनों ही भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के रहने वाले हैंl भदेसर पुलिस अस्पताल पहुंचीl पुलिस के अनुसार होडा चौराहे पर चढ़ते समय यह हादसा हुआ। आगे चल रहे आटो रिक्शा चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे बाइक सवार बाइक से भिड़ गए।