कानपुर नगर निगम ने शनिवार को पार्क की जमीन पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। मोहसिनपुर स्थित नगर निगम इन्क्लेव में पार्क की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की घोषणा तक कर दी थी।