हरिहरगंज: बालकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य पद का हस्तांतरण, रम्मी कुमारी ने संभाली जिम्मेदारी, दिलीप सिंह को विदाई
हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित बाल किशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे सादे समारोह में पदभार हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत होने पर निवर्तमान प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने वरीय व्याख्याता रम्मी कुमारी को प्राचार्य का प्रभार सौंपा।