गाज़ियाबाद: कैला भट्टा निवासी मुस्लिम समाज के लोगों ने की पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को घटित आतंकवादी हमले ने समस्त देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी संदर्भ में गाज़ियाबाद के मुस्लिम बहुल क्षेत्र कैला भट्टा के निवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। स्थानीय लोगों ने अपने हाथों में काला रिबन बांधकर शांति से विरोध प्रदर्शन किया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।