गाज़ियाबाद: जिले में 12:30 पर जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, छात्र-छात्राओं को बेसब्री से था इंतजार
गाजियाबाद में यूपी बोर्ड का 12 वीं का रिजल्ट आज जारी हो रहा है। इसके लिए छात्रों को इंतजार था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को परीक्षा परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी। जहां स्कूलों ने भी तैयारी कर ली है। गाजियाबाद में यूपी बोर्ड में मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और देहात क्षेत्र के छात्रों की संख्या अधिक है।