बिशुनपुरा: मां के मायके जाने के दौरान युवती ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में भर्ती
चेचरिया गांव की 18 वर्षीय रूबी कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की शाम छह बजे तक उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रूबी कुमारी की मां अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर रूबी कुमारी ने गुरुवार देर शाम कीटनाशक खा लिया।