मोहनिया: मोनिया थाना में कैमूर एसपी के निर्देश पर चौकीदार परेड का आयोजन, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने की कही गई बात
कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर मोहनिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष ने चौकीदार परेड कराया। सभी चौकीदारों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में जितने भी आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग हैं उन पर कड़ी नजर रखा जाए और शराब और नशा बेचने वाले की सूचना थाना को उपलब्ध कराई जाए।