सिनामा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
परवलपुर थाना क्षेत्र के सिनामा गांव में एक 20 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सिनामा गांव निवासी चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी सोनम कुमारी के रूप में हुई है।परवलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने सोमवार सुबह 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिनामा