पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित दशहरा मैदान पर गोपूजन और संकल्प सभा के दौरान दोहराया कि वे 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि गंगा और गो संवर्धन का कार्य निरंतर चलता रहेगा और इसके लिए जनता की भागीदारी आवश्यक है| उमा भारती ने सुझाव दिया की लाडली बहनों को एक-एक गाय दी जाए|