राठ: टोला रावत गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, परिजनों का कहना- कड़ी धूप में लू लगने से हुई है मौत
Rath, Hamirpur | May 22, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत टोला रावत गांव के पास 26 वर्षीय महिला की कड़ी धूप में लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।