शामली: शामली के लक्ष्मीपुरा गांव के जंगल में कुएं में जली हुई अवस्था में मिला आईटीआई छात्र का शव, हत्या की आशंका
Shamli, Shamli | May 5, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा के जंगल में गांव के ही 20 वर्षीय आईटीआई छात्र गोविंद का जला हुआ शव मिला। गोविंद सोमवार की रात खेत पर बने घेर में सोने के लिए गया था। मंगलवार सुबह परिजन पहुंचे, तो वह मौके पर नही मिला, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। पुलिस ने शव को कुएं से निकलावकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।