सतना। मझगवां ब्लॉक के पथरा-सुरांगी गांव में महज ४ माह के जुड़वा गंभीर कुपोषित मिले दो बच्चों में से सुप्रांशी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में मौत हो गई। जबकि दूसरे गंभीर कुपोषित नैतिक को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है।इस घटना के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर झोला छाप डॉक्टर का क्लिनिक किया गया शील।