झांसी: मऊरानीपुर निवासी युवक ने चेन्नई निवासी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ₹4.15 करोड़ की ठगी की, पुलिस ने ठग को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 चेन्नई निवासी एस. श्रीवत्सन ने 26 सितंबर 2025 को चेन्नई पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ ठगों का फोन आया, जो स्वयं को टेलीकॉम प्राधिकरण के अधिकारी बता रहे थे। ठगों ने उन पर झूठा आरोप लगाया कि उनके नाम से एक सिम कार्ड लिया गया है, जिससे अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं और अनचाही कॉलें की जा रही हैं। इसके बाद ठग ने 4 करोड़ 15 लाख रुपए खाते से निकाल लिए।