झांसी: झांसी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान, 27.5 लीटर शराब जब्त, 2 लोगों को किया गिरफ्तार
जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त के निर्देश पर राजस्व वृद्धि और आबकारी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। मंगलवार को हंसारी, कारगुवां, भगवन्तपुरा और मेडिकल बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 27.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।