सिसई: नागफनी में जिला खनन पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और सिसई थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त छापामारी कर ट्रैक्टर किया गया जब्त
Sisai, Gumla | Apr 13, 2024 जिला खनन पदाधिकारी गुमला विभूति कुमार, अंचलाधिकारी सिसई नितेश खलखो और थाना प्रभारी सिसई संदीप कुमार यादव के द्वारा संयुक्त छापामारी के क्रम में कोयल नदी के नागफनी नदी के पास एक ट्रैक्टर बालू लोड करते पाया गया पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक भाग गया।लोड ट्रैक्टर को सिसई थाना लाकर,जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया।