सिसई: पोटरो में नवनिर्मित मंदिर की मूर्ति स्थापना तैयारी पूरी, कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड हरि कीर्तन का होगा आयोजन
Sisai, Gumla | Apr 12, 2024 सिसई प्रखंड के ग्राम पोटरो में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंगबली का भव्य एवं विशाल मंदिर बन कर तैयार हो गया है। रामनवमी पूजा के शुभ अवसर पर मूर्ति स्थापना सह मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। हनुमान मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को कलश यात्रा का आयोजन होगा।