सेन्हा: बक्शीडीपा पुलिस लाइन में शहीदों के स्मरण दिवस पर एसपी ने कहा, उनके सपनों को पूरा करेंगे
पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर सोमवार सुबह 11:30 शहीद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला पुलिस द्वारा बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।