सेन्हा: सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं के बीच हल्दी चावल देकर परंपरागत तरीके से 13 नवम्बर को मतदान हेतु किया गया आमंत्रित।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में रविवार दोपहर 1:30 आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका , महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं के बीच हल्दी चावल देकर परंपरागत तरीके से 13 नवम्बर 2024 को मतदान हेतु आमंत्रित किया गया। विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।