चूरू: अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में डाइट चूरू में महिला विचार गोष्ठी संपन्न हुई
Churu, Churu | Nov 17, 2024 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय चूरू की जिला शाखा के तत्वावधान में अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन डाइट चूरू में रविवार दिन में दो बजे के करीब किया गया। मां सरस्वती के अवक्ष चित्र के सामने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता श्योपुरा की प्रधानाचार्य बबीता सैनी ने अहिल्या बाई पर विचार व्यक्त किए।