चूरू: गांधी नगर में सैनी समाज ने 2024 की स्मारिका का विमोचन किया, बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग
Churu, Churu | Nov 17, 2024 सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्थान व राजस्थान माली (सैनी) समाज के संयुक्त तत्वाधान में सैनी समाज स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक सेवा में चयनित आकांक्षा सैनी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिला प्रभारी शंकर लाल बालाण ने की, मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि महासचिव मदनलाल सैनी थे।