लुणी: लूणी विधानसभा क्षेत्र में 2 माह में हटाए गए 1 हजार से अधिक अवैध कनेक्शन
Luni, Jodhpur | Apr 24, 2025 जोधपुर जिले के लूणी विधान सभा क्षेत्र में भीषण पेयजल किल्लत के चलते जलदाय विभाग ने अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो महीनों में एक हजार से अधिक अवैध कनेक्शन काटे हैं।अधिशाषी अभियंता महेंद्र किराड़ ने वृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बताया कि,क्षेत्र में अंतिम ढाणी ढाणी तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए विभाग ने दो माह से महाअभियान चला रखा हैं।