गम्हरिया: शंकरपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शंकरपुर थाना क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार और प्रमोद कुमार को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया है। दोनों सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड नंबर तीन के निवासी बताए जा रहे हैं। बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।