सांगानेर: राजस्थान विधानसभा, हाई कोर्ट और शासन सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
जयपुर में आज सोमवार को राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विधानसभा सचिवालय को सुबह 11 बजे एक ईमेल आया, जिसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्पेशल टीमों ने विधानसभा परिसर सहित आसपास के एरिया में करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।