भदोही: दुर्गागंज थाने के थानाध्यक्ष बने कमल, एसपी ने किया तबादला
स्थानांतरण आदेश के तहत उपनिरीक्षक कमल टावरी को तत्काल प्रभाव से प्रभारी चौकी बाबूसराय, थाना औराई से स्थानांतरित करते हुए थानाध्यक्ष दुर्गागंज के पद पर नियुक्त किया गया है।यह कदम जनहित में उठाया गया है और इससे दुर्गागंज क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और सशक्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।