भदोही: भदोही साइबर पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹1.5 लाख
साइबर क्राइम थाना भदोही ने जमीन खरीददारी के नाम पर ठगी के शिकार इश्तियाक अहमद खान के खाते में 1.50 लाख रुपये की राशि वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व कांस्टेबल कन्हैया सिंह की टीम ने पूर्व में 50 हजार और अब शेष एक लाख रुपये पीड़ित को लौटाए। पीड़ित ने भदोही पुलिस का आभार जताया।