उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 4 बजे तक समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 47 वाहनों जब्त किये गये तथा 32 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।