हरदोई: हरदोई में धान खरीद समस्या पर किसानों ने सामाजिक संगठनों के साथ दिया धरना, धान की बोरियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 हरदोई में धान खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सामाजिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया इसमें स्वदेशी जागरण मंच अवध प्रांत उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान संघ और भारतीय मजदूर संघ सहित कई संगठन शामिल थे।सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया और भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने राजद्रोह की धारा लगाने की मांग की।