हरदोई: कोतवाली देहात के लालता पुरवा में जल भराव से लोग परेशान, मकानों की नींव में भर रहा पानी
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र में लालता पुरवा में जल भराव से लोग परेशान है, किसी के घर के आगे तो किसी के मकान की नींव में पानी भर रहा है। जानकारी के अनुसार यहां बाई पास से गौशाला रोड पुलिया बन रही जिसके चलते नाले का पानी बांधा गया है,नाले में सैकड़ों घरों का पानी आने से बंधा भी ओवर फ्लो हो गया है, स्थिति यह है कि पानी सड़क तक पहुंच गया,मकान भी पानी से घिर गए।