बेगूसराय: बेगूसराय में 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, मतदाता जागरूकता के लिए सर्किट हाउस से DDC ने साइकिल रैली को किया रवाना
13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है. वहीं मतदाताओं को मतदान करने को लेकर लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को सर्किट हाउस से खेल विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया. DDC सोमेश बहादुर माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.