चितईपुर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 2 लैपटॉप व टीवी बरामद
थानाध्यक्ष चितईपुर के कुशल नेतृत्व में मंजुला कंस्ट्रक्शन एण्ड इण्टरप्राईजेज आफिस नासिरपुर चितईपुर आफिस से चोरी गये 02 लैपटाप 01 टीवी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर पंजीकृत अभियोग में शातिर अभियुक्त राजन कुमार पुत्र राजू कुमार निवासी चन्दन नगर कालोनी थाना चितईपुर उम्र 20 वर्ष एवं रितिक गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी चितईपुर से गिरफ्तार किया गया।