चिनिया: चिनियां में 'काले मुंह वाले हनुमानों' का आतंक, घरों में घुसकर मचा रहे उत्पात, लोग दहशत में
Chinia, Garhwa | May 8, 2026 गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में इन दिनों काले मुंह वाले जंगली हनुमानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चिनियां मुख्यालय के चिखुरा पत्थर टोला में एक दंपति के घर पर चढ़कर हनुमानों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जाता है कि घर के ऊपर लगाए हुए सीमेंटेड सीटे को भी तहस-नहस कर दिया गया, जिससे परिवार के लोग सहम गए। ग्रामीणों के अनुसार