सिवनी मालवा: एसडीएम ने उपार्जन केंद्र और वेयरहाउस का किया निरीक्षण, ट्रैक्टर-ट्राली पर रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम सिवनी मालवा विजय राय द्वारा देर रात क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्र वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम विजय राय ने केंद्रों के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों की लंबी लाइनों को व्यवस्थित कर केंद्र परिसर के भीतर खड़ा करवाया गया। साथ ही समिति प्रबंधकों और वेयरहाउस मालिकों क