झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से झांसी जीआरपी टीम ने एक शातिर मोबाइल चोर को 1 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 10, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा शनिवार को झांसी के वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से 1 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 1 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार पांच सौ रुपये बताई गई।