झांसी: झांसी के डीआईजी ने बबीना थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 9, 2024 बबीना थाने का डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने सोमवार समय करीब 12:30 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। डीआईजी ने थाने के विभिन्न पहलुओं का गहनता से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने हाल ही में निर्मित महिला आरक्षी हॉस्टल बिल्डिंग का मुआयना किया।