झांसी: लक्ष्मीगेट के अंदर 35 साल पुराना 2 मंजिला मकान अचानक धराशाई, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Dec 10, 2024 मंगलवार सुबह तड़के 5 बजे लक्ष्मी गेट अन्दर स्थित एक दो मंजिला मकान गिर गया। घटना में किसी भी जान का नुक्सान नहीं हुआ। वहीं मकान गिरने की खबर सुनकर आस पड़ोस में सनसनी फैल गई और लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक मकान नीचे से कच्चा बताया जा रहा था, जिसके ऊपर से बाद में पक्का निर्माण कराया गया था, जिसके बाद मकान गिरते हुए बगल के मकान से टिका।