परिहार बाजार में आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।