कायमगंज: गांव हजियापुर में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द पहुंचे, समर्थकों ने माल्यार्पण कर किया अभिनंदन, जुटी भीड़
शमशाबाद के गांव हजियापुर में गुरुवार देर शाम जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द पहुंचे। समर्थको और श्रद्धालुओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया। वह रक्षार्थ धर्मयुद्ध के तहत यात्रा कर रहे हैं। जगतगुरु शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही।