मऊ: पहाड़ी के कठौंधा तालाब के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Mau, Chitrakoot | Dec 31, 2025 पहाड़ी के कठौंधा तालाब के पास आज बुधवार की शाम 4 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक शिवकुमार पुत्र राजाराम निवासी कलवारा खुर्द घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार पहाड़ी से कलवारा जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होने पर यह हादसा हो गया। वहीं पहाड़ी CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने शिवकुमार को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।