सिमडेगा: जोसीमा खाखा बनीं कांग्रेस महिला मोर्चा की नई जिला अध्यक्ष
सिमडेगा: कांग्रेस महिला मोर्चा की नई जिला अध्यक्ष के रूप में जोसीमा खाखा को नियुक्त किया गया। यह घोषणा शुक्रवार शाम 6 बजे की गई। जोसीमा पाकरटांड़ प्रखंड की जिप सदस्य हैं और विधायक भूषण बाड़ा की धर्मपत्नी हैं। संगठन ने उनके अनुभव को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल।