असरगंज: भूमि विवाद संबंधित मामले के निपटारे को लेकर असरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन 13 मामले की सुनवाई एक का निष्पादन
भूमि विवाद को लेकर असरगंज थाना परिसर में शनिवार को एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक के उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित की गई। मौके पर डीएसपी श्री सिंह ने भूमि विवाद के संबंध में रिकॉर्ड के साथ सुनवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में 13 मामले की सुनवाई की गई एक का निष्पादन एवं दो नए मामले दर्ज किए गए।