उनियारा: लसाडिया मोड़ पर ट्रक से बचाने के चक्कर में गड्डे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुईं कार
Uniara, Tonk | Aug 10, 2024 अलीगढ़ थाना क्षेत्र के लसाडिया मोड़ पर अलीगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार व्यवस्थापक रामजी लाल बैरवा कार के एयरबेस खुल जाने से बच गए व बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में कार गड्डे में जा गिरी व दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में रामजी लाल के भी चोट आई है।