डलमऊ: शुट्टा हरदो गांव की एक महिला ने 2 लोगों पर घर में कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
गदागंज थाना क्षेत्र के शुट्टा हरदो गांव की राजरानी ने गांव के ही आनंद कुमार व सदानंद नाम के दो व्यक्तियों पर आरोप लगाया है कि मेरे पुश्तैनी घर को गिराकर यह दोनों कब्जा करना चाहते हैं।जिसके लिए मना किया तो दोनों लोगों ने जबरन मुझे पकड़ कर लात घुसो से मारा पीटा है,व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए हैं। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।