हुज़ूर: निशातपुरा में माता-पिता से हुए विवाद के बाद युवक ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | May 26, 2025 भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, युवक का माता-पिता से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने घर का गेट बाहर से बंद कर आत्मघाती कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई|