Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

देवस्थानम बोर्ड के पुनर्गठन के बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका आज जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में देवप्रयाग संगम पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देवस्थानम बोर्ड को पुनः गठित करने संबंधी दिए गए बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का निर्णय पहले भी प्रदेश की जनता, तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और श्रद्धालुओं के व्यापक विरोध के कारण वापस लेना पड़ा था। ऐसे में इसे पुनः लागू करने की बात करना उत्तराखंड की धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं का अपमान है। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने स्पष्ट किया कि यदि भाजपा सरकार देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने का प्रयास करती है तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिला महासचिव विनोद टोडरिया,नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नीरज रावत, आलोक पांचभैया, प्रशांत मिश्रा, रवि प्रकाश, सिद्धांत, दरमियान सिंह, दिगंबर सिंह आदि उपस्थित रहे।।

Rishikesh, Dehradun | Jul 12, 2026