रानीगंज: नरसिंहगढ़ गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी से सोलर पैनल चोरी होने का मामला सामने आया है। कल्पतरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी प्रदोष कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। घटना बीते मंगलवार को बुधवार की मध्य रात्रि की है रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी से 16 नग सोलर पैनल