मथुरा: मथुरा में फर्जी ED अधिकारी बनकर डकैती डालने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में व्यापारी के घर फर्जी ईडी अधिकारी बनकर कर डकैती डालने का प्रयास करने वाले गैंग के एक और सदस्य को पुलिस व स्वाट टीम ने कृष्णापुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से राया के ग्राम गोगा निवासी अमित चौधरी व हाल में कृष्णपुरी में किराए के मकान निवासी बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना में संलिप्त था और उसने वांछित आरोपी की मदद की।