मथुरा: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के सभी शिक्षक संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय पर किया सामूहिक प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के सभी शिक्षक संगठनों ने बृहस्पतिवार को जिला कलेक्ट परिसर पर प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अटेवा समेत अन्य संगठन प्रदर्शन में शामिल हुए। शिक्षक नेता अरविंद सारस्वत और गोवर्धन दास ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक हमेशा विरोध करता रहेगा।