मथुरा: छटीकरा के पास सैंकड़ों हरे पेड़ों को कटवाने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी व थार कार बरामद
छटीकरा के पास डालमिया फार्म हाउस में 400 से अधिक हरे पेड़ों को कटवाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को राधाकुंड रॉड पुल छटीकरा से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पेड़ काटने में प्रयुक्त जेसीबी व 1 बिना नंबर की थार बरामद की है। आरोपी मथुरा के श्रीजी कुंज कॉलोनी देवीपुरा निवासी ओमी उर्फ ओम प्रकाश व मगोर्रा के बछगांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू बताए हैं।