सिकंदरा: हवासपुर सीएचसी में उच्चस्तरीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत
हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को करीब 1बजे उच्चस्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ देवेंद्र भिटौरिया शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी परिसर के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और लेबर रूम में दवाओं की उपलब्धता एवं उपकरणों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।